हमीरपुर। जिलेभर में 155 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को दसवीं कक्षा के 6,895 विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी सवेरे ही परीक्षा केंद्रों में पहुंच गए थे। विद्यार्थियों ने सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा दी। कुछेक सेंटरों में शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीमों ने निरीक्षण किया।
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में दसवीं कक्षा की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभिभावक विद्यार्थियों को लेने के लिए स्कूल परिसर में पहुंचे। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि जिलेभर के 155 परीक्षा केंद्रों में गणित विषय की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ।