फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले की 68 पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का दावा प्रस्तुत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सत्यापन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर व पंचायत निरीक्षकों ने भाग लिया। विशेष रूप से उपस्थित हुईं राज्य क्षय रोग सलाहकार डॉ. आत्मिका ने कहा कि जिले की 68 पंचायतों ने टीबी मुक्त होने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन



इन पंचायतों के टीबी मुक्त होने के दावे की पुष्टि करने के लिए जिले के सभी विकास खंडों ने स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया है। ये टीमें 29 फरवरी 2024 तक अपने क्षेत्र में इन पंचायतों के टीबी मुक्त दावे के संबंध में निर्धारित मानदंडों के अनुसार पूरी जांच पड़ताल करके इनके दावे की सत्यापन रिपोर्ट जिलास्तरीय टीम को प्रस्तुत करेंगी। जिलास्तरीय टीम जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में काम करेगी। इन सभी दावों का सत्यापन करके प्रदेश सरकार को भेजेगी। प्रदेशस्तरीय स्वीकृति के बाद इन पंचायतों को विश्व क्षय रोग दिवस के दिन टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, डॉ. राकेश ठाकुर सूचना शिक्षा संप्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा, मधु पठानिया, शम्मी कुमार, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें