भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत एक गांव से 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के बेटे ने इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी मां बिना बताए कहीं चली गई हैं। काफी तलाश के बाद भी उनकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी बलवीर सिंह ने पुष्टि की है।