फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 62 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Thu, 27 Mar 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पीएमश्री योजना के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय नादौन में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा की 62 छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मरक्षा के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था। इस कार्यशाला में छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य एसडी लखनपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला एक महत्वपूर्ण अनुभव है। इस अनुभव को लेकर छात्राएं अन्य छात्राओं को भी प्रशिक्षित कर सकती हैं। प्राचार्य ने आत्मरक्षा प्रशिक्षक संजीव कुमार का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें