फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमबलू स्कूल का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला बुम्बलू का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक करने की लोगों की मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। स्कूल का दर्जा न बढ़ने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्कूल में क्षेत्र के करीब पांच दर्जन गांवों के लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों को इस स्कूल में दसवीं कक्षा तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों में संजीव कुमार, अजय कुमार, रमेश चंद, मदन लाल, रविंद्र कुमार आदि ने विभाग से स्कूल का दर्जा बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में विस क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि स्कूल का दर्जा बढ़ाने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें