बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में 22 लाख 98 हजार 298 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसमें 14 लाख 17 हजार 383 रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। जबकि, दान के रूप में 8 लाख 88 हजार 915 रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 14 ग्राम सोना, 290 ग्राम चांदी, यूएसए डालर 270, कनाडा डालर 875, यूएई 260, कतर 51 और ऑस्ट्रेलिया डालर 15 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।