फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने पर स्वास्थ्य कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए ब्लॉक सुजानपुर के डॉक्टर एवं स्टाफ नर्सों के साथ-साथ अन्य कर्मियों को उपमंडल अधिकारी सुजानपुर ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए दिया गया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज की ओर से यह आकलन किया गया कि उनके अधिकारिक क्षेत्र के तहत कौन-कौन से स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, स्टाफ नर्स या अन्य स्टाफ लोगों के साथ उचित व्यवहार एवं सुविधाएं देने का काम कर रहा है। इस पर खरा उतरने पर पीएससी जंगलबैरी में तैनात डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, सुजानपुर से पंकज कुमार, डेंटल डा. अजय ठाकुर को सम्मानित किया गया है। स्टाफ नर्सों में रीना कुमारी, प्रेरणा को सम्मानित किया गया। अन्य स्टाफ कर्मियों में जोगिंद्र कुमार, सुनील कुुमार, प्रवीण कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान एसडीएम शिव देव सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें