हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की एनएसएस इकाई के छात्रों को चिल्ड्रन पार्क में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते समय गुच्छी मशरूम के पौधे मिले हैं। विद्यालय के वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल भी छात्रों के इस अभियान के साथ जुड़ी रहीं। छात्रों ने मधुमक्खी के छत्ते जैसे टोपी वाले अनोखे पौधों को देखा। फॉरेस्ट गार्ड बवीता को पौधे दिखाने पर उन्होंने बताया कि यह एक फंगस होता है। स्थानीय भाषा में इसे गुच्छी कहते हैं। भारत में इसकी कीमत 30 से 35 हजार प्रति किलोग्राम है। इसमें कई तरह के शारीरिक रोगों को ठीक करने की क्षमता है। यह एक बढ़िया एंटी-ऑक्सीडेंट का काम भी करता है। इकाई के छात्र 2016 से चिल्ड्रन पार्क की सफाई अभियान से जुड़े हुए हैं। फॉरेस्ट गार्ड कमल किशोर ने भी छात्रों को इसकी जानकारी दी।