फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती स्कूटी में निकला सांप, युवक ने छलांग लगा बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में चलती स्कूटी पर सांप के हमले में एक युवक बाल-बाल बच गया। सांप को देखते ही युवक ने स्कूटी को एक किनारे गिराकर उसपर से छलांग लगा दी। केशव निवासी वार्ड-एक नादौन ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय जब वह शहर पत्तन बाजार से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था तो पत्तन से ब्यास नदी किनारे बनी सड़क पर उतराई उतरते समय एक सांप उसकी स्कूटी के हैंडल से बाहर आ निकला और उसके दांए हाथ पर चढ़ने लगा। केशव ने बताया कि सांप को देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने जैसे तैसे तुरंत ब्रेक लगा कर स्कूटी को धीमा किया और हाथ पर से सांप को झटक दिया। परंतु सांप स्कूटी से नीचे नहीं गिरा। केशव ने बताया कि उसने स्कूटी को ही एक ओर गिरा कर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि उसे यह नहीं पता कि कब सांप उसकी स्कूटी के अंदर कैसे आ घुसा था। घटना की शहर भर में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें