हमीरपुर। जिला हमीरपुर की शेष बची शराब की इकाइयों का आवंटन लॉटरी द्वारा वीरवार को सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त के कार्यालय में एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त कुलभूषण गौतम ने बताया कि जिला हमीरपुर में शेष बची कुल तीन आबकारी इकाइयों में से दो एनबीएस जाहू व लदरौर कलां का आवंटन कर दिया गया, जबकि एक आबकारी इकाई डाडू का आवंटन नहीं हुआ। इस मौके पर उप आबकारी व कराधान आयुक्त डॉ. रमेश शर्मा मंडी, संजय भारद्वाज अतिरिक्त आबकारी व कराधान आयुक्त मुख्यालय शिमला भी उपस्थित रहे।