बड़सर(हमीरपुर)। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कुल 70.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। विस क्षेत्र में कुल 79462 मतदाता हैं। इनमें से 38662 पुरुष तथा 40800 महिला मतदाता हैं। इसमें विस क्षेत्र में कुल 55668 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें से 24091 पुरुष तथा 31537 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। महिला मतदाताओं में की संख्या अधिक रही है। वर्ष 2012 विस चुनावों की तुलना में इस बार अधिक मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनावों में 68.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इस बार कुल 70 .01 प्रतिशत मतदान हुआ है। विस क्षेत्र के जुब्बल खैरियां बूथ में सबसे अधिक 82.77 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि बिरसवीं बूथ में सबसे कम 50.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। रिटर्निंग अधिकारी बड़सर धनवीर ठाकुर ने बताया कि बड़सर विस क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है तथा सभी मतदान केंद्रों में व्यवस्था प्रबंध सुचारु किया गया था। दो मतदान केंद्रों बणी तथा बिझड़ी में महिला कर्मचारी लगाए गए थे। कहीं से मशीन आदि खराब होने की शिकायत नहीं मिली है।