हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा नेशनल साइंस ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के पहली से जमा दो तक कक्षाओं के 241 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन समन्वयक दीपक सोनी की देखरेख में किया गया। विद्यालय प्राचार्या विनीता गुप्ता ने भी परीक्षा केंद्र का दौरा किया।