हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश भर में मुख्याध्यापकों के रिक्त हुए 600 पदों पर शीघ्र योग्य अध्यापकों को पदोन्नत करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष विजय बरवाल और महासचिव विजय हीर ने प्रेस बयान में कहा कि 511 मुख्याध्यापक और 266 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया है। कुछ महिला शिक्षकों को 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर स्टेशन दिए गए हैं, जबकि समीपी जिलों में प्रधानाचार्य के पद अभी भी रिक्त हैं। ऐसे में इनके समायोजन पर विचार किया जाए। संवाद