हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र भोरंज के तहत पंचायत भोरंज में नरोत्तम लाल (54) पुत्र भाग सिंह निवासी गांव मालियां डाकघर तरक्वाड़ी ने देर रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। ग्रामीण मदन लाल ने कहा कि गुरुवार सुबह आठ बजे जब परिजन गोशाला में आए तो नजदीक ही खैर के पेड़ के साथ नरोत्तम लाल का शव लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना पंचायत प्रधान व वार्ड सदस्य को दी।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। छानबीन की जा रही है। शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। नरोत्तम पेशे से ड्राइवर था। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटियां छोड़ गया है। एक बेटी के शादी कर दी गई है व एक अभी कुंवारी है। इस बारे में डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि शव को पेड़ से उतार कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।