फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरेड़ी में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत ग्राम पंचायत सरेड़ी के गांव कडसाई में गत रात्रि अशोक कुमार (52), पुत्र दीनानाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अशोक कुमार को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले आए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें