फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में बंद हो आरएसएस के शिविर : डीवाईएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत की जनवादी नौजवान सभा की हमीरपुर इकाई का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश विश्वविद्यालय में हुई हिंसक घटना के विरोध में उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है कि जिले के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में अवैध तरीके से चलाए जा रहे आरएसएस के शिविर बंद किए जाएं। विश्वविद्यालय के अंदर जो हिंसक घटना हुई है, इसमें संलिप्त लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के अंदर हथियारों का प्रशिक्षण अपने आप में सामाजिक और शैक्षणिक माहौल खराब करने के संकेत हैं। दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान कि इस घटना में एसएफआई के छात्र ही दोषी हैं, निंदनीय है। इस मौके पर संजीव सेठी, सुरेश राठौर, विवेक राणा, अजय शर्मा, विशाल रांगड़, रजत, पम्मी, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें