बड़सर (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ के दरबार मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। बाबा के मंदिर में भक्तों ने अपार स्नेह रखते हुए 15 लाख 28 हजार 954 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। जिसमें 9 लाख 95 हजार 93 रुपये नकद चढ़ावे के रूप में और दान के रूप में 5 लाख 33 हजार 861 रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 4.5 ग्राम सोना, 429 ग्राम चांदी, यूएस डॉलर 3, इंग्लैंड पाउंड 50, कनाडा डालर 55, यूएई करंसी 10, आस्ट्रेलिया डालर 50, कतर रियाल 162 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।