बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रमुख सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के दूसरे दिन 17 लाख 10 हजार का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने मंदिर में चढ़ाया। इस मौके पर देश विदेश से पहुंचे लोगों ने 9,31,584 का नकद चढ़ावा तथा 7,78,760 का पर्ची कटवाकर दान मंदिर में दिया। इसके अलावा एक ग्राम सोना, 416 ग्राम चांदी, 185 कनाडा डॉलर, 25 पाउंड, 765 ऑस्ट्रेलिया करंसी, 10 यूएई करंसी और 582 यूएस डॉलर श्रद्धालुओं ने मंदिर में चढ़ाए। बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं के रहने तथा खाने के लिए मंदिर न्यास की ओर से उचित प्रबंध किए गए हैं।