सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में आयोजित दो दिवसीय सीएससी के झंकार कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि का स्कूल प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। महाविद्यालय प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में भाषण, मेहंदी और प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहाड़ी और पंजाबी गानों पर छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांग रखी गई। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही महाविद्यालय के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, रणजीत सिंह, अंकुश गुप्ता और विनोद ठाकुर आदि उपस्थित रहे।