फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के हमीरपुर कार्यालय में 11 फरवरी से लिपिक के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट चल रहे हैं। वीरवार को भी करीब 300 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। आयोग ने पोस्ट कोड 692 के तहत प्रदेश सचिवालय में लिपिक के 156 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक मांगी थी। जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1660 अभ्यर्थियों को आयोग ने टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया है। यह टंकण परीक्षा 16 फरवरी तक चलेगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 11 से 16 फरवरी तक लिपिक के पदों के लिए टंकण परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें