हमीरपुर। भारती पब्लिक स्कूल जंगलबैरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल के प्रबंधक दुर्गा दास बलिहार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें स्टाफ के ज्ञान चंद, सुरजीत कुमार आदि भी उपस्थित रहे। मुख्याध्यापक अंकित सूद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने चांद ने पूछा तारों से, एक बटा दो, छोटा बच्चा जान के , देशभक्ति गीत, कव्वाली और पंजाबी गानों पर प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया गया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।