बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी की छात्रा रितिका दत्याल का चयन अंडर-14 वर्ग में प्रदेश की बास्केटबाल टीम में हुआ है। टीम कोच संजय ठाकुर ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भकरेड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में रितिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कारण उसका चयन प्रदेश की बास्केटबाल टीम में हुआ है। वह अब 12 से 18 नवंबर तक कांगड़ा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। रितिका दत्याल नौवीं कक्षा में पढ़ रही है। प्रधानाचार्य तिलक राज भारद्वाज ने छात्रा, उसके अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है। साथ ही बास्केटबाल टीम कोच की इस उपलब्धि के लिए सराहना की है।