हमीरपुर। जिला भर में जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। इसके साथ शोभा यात्राएं भी निकाली गई। सत नारायण मंदिर हमीरपुर, श्रीसेन मंदिर, लोक हित सनातन धर्म सभा मैहरे, गोशाला हार, लहड़ा गुग्गा मंदिर सहित कई मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है। मंदिर में इस दिन विशेष तौर पर पूजा अर्चना की गई। श्री राधाकृष्ण मंदिर नादौन में जन्माष्टमी के अवसर सोमवार को हलवे का प्रसाद बांटा गया। मंदिर कमेटी की ओर से राघव, बबलू, विकास सोनी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसमें मंदिर पुजारी बबलू शर्मा ने भक्तों को श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं के बारे में बताया। लोगों ने श्रीकृष्ण के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाया।