फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्प ग्राम मेला 20 मई को शिमला में

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग 15 से 20 मई तक शिमला के ऐतिहासिक बैंटनी कैसल के प्रांगण में ‘शिल्प ग्राम मेला’ का आयोजन कर रहा है। इस मेले में प्रदेश के उन कलाकारों/शिल्पकारों, कारीगरों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जो काष्ठ, प्रस्तर, धातु चित्रकला, पहाड़ी चित्रकला, थंका चित्रकला, मुखौटा निर्माण, बांस, कांच, वस्त्र, कागज आदि सामग्री से अद्भुत कलाकृतियों व वस्तुओं आदि का निर्माण करते हैं। उपयुक्त प्रचार-प्रसार न होने व संसाधनों की कमी के कारण विलक्षण कलाओं/सामग्री के प्रदर्शन व उनका विक्रय करने में असमर्थ हैं। इस मेले में 8-8 के जलरोधक स्टालों की व्यवस्था की जाएगी। स्टाल पात्र चयनित कलाकारों/शिल्पकारों को नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। जिला भाषा अधिकारी हमीरपुर सुनीला ठाकुर ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले शिल्पियों के ठहराव की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। स्टालों में बिजली, पानी, सफाई व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था विभाग द्वारा जिला प्रशासन व नगर निगम शिमला के सहयोग से करवाई जाएगी। इच्छुक कलाकार/शिल्पकार, कारीगर 5 मई, 2018 तक अपना आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी, हमीरपुर के मोबाइल नंबर 94185-26170 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें