फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की अंडर-19 टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

हमीरपुर। स्पैरो यूनाइटेड क्लब, अटल वेलफेयर सोसायटी एवं खेल प्रकोष्ठ की ओर से हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य पर शुरू की गई फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त अधीक्षक राजस्व विभाग शमशेर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पैरो यूनाइटेड क्लब और जिला अंडर-19 टीम के बीच खेला गया। इसमें जिला अंडर-19 टीम ने स्पैरो यूनाइटेड क्लब को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इसमें जिला अंडर-19 टीम की ओर से सन्नी ने एक गोल, अभिनव ने दो और शिवम ने एक गोल किया। वहीं, स्पैरो यूनाइटेड क्लब की ओर से मोनू और नितिन ठाकुर ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें