डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवी कें डिडवीं गांव में नेवले ने महिला को घायल कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने भागकर नेवले से अपना बचाव किया। डिडवीं निवासी निर्मला देवी गांव के रास्ते से घर जा रही थी कि अचानक नेवले ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। महिला को नजदीकी अस्पताल डिडवीं में उपचार दिया गया। इस संबंध में पंचायत के उपप्रधान सुरजीत कटोच का कहना है कि महिला को नेवले ने काटा है। उन्होंने कहा कि घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।