फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में खुलेगी दमकल चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत नई खोली जाने वाली दमकल चौकी बिझड़ी के कार्यालय के लिए विभाग ने भवन की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए भवन बिझड़ी शहर के नजदीक हो तथा भवन का क्षेत्रफल 690 वर्ग फुट और सभी कमरे एक साथ तथा भवन में बिजली, पानी, शौचालय, वाहन को खड़ा करने व वाहन को आने जाने के लिए रास्ते का उचित प्रबंध होना अनिवार्य है। लंबे समय से बिझड़ी में दमकल विभाग की चौकी खोलने की मांग की जा रही थी। दकमल केंद्र न होने के चलते हमीरपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ती हैं। मीलों का सफर तय करते हुए मौके पर पहुंचने से पहले आग के कारण सब कुछ बर्बाद हो जाता है। अब बिझड़ी में दकमल चौकी खुलने से लोगों को राहत मिलेगी। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी संत राम ने कहा कि बिझड़ी में दमकल विभाग की चौकी प्रस्तावित है। भवन मिलने पर शीघ्र इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें