हमीरपुर में शराब ठेकों का आवंटन 18 को
इस बार लॉटरी प्रक्रिया से आवंटित होंगे ठेके
जिले के 125 शराब की दुकानों का होगा आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिले की खुदरा आबकारी दुकानों (शराब ठेकों) का आवंटन लाटरी के माध्यम से 18 मार्च को किया जाएगा। यह आवंटन आबकारी घोषणाओं वर्ष 2018-19 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। हमीरपुर में कुल 125 आबकारी दुकानों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए 49 आबकारी इकाइयों का गठन किया गया है। जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि इच्छुक आवेदक 10 मार्च से लेकर 18 मार्च सुबह आठ बजे तक किसी भी दिन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आबकारी इकाइयों के लिए देशी और अंग्रेजी शराब का वार्षिक कोटा और वार्षिक आबकारी शुल्क और अन्य विस्तृत जानकारियां मोबाइल नंबर से भी प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें सहायक आबकारी कराधान आयुक्त हमीरपुर के मोबाइल नंबर 94184-74533 या दूरभाष 222285, आबकारी अधिकारी नादौन दूरभाष 233232, आबकारी निरीक्षक बड़सर मोबाइल नंबर 98167-14090 से जानकारी हासिल की जा सकती है।