फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू जाना मेरी आमिए गाने पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. केएल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. अरुणा भारद्वाज ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने छात्रों को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें रोहडू जाना मेरी आमिए, पंजाबी गिद्दा आदि पर प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य ने छात्रों, स्टाफ सदस्यों, सीएससीए सदस्यों, पीटीए कमेटी सदस्यों का सहयोग देने के लिए आभार जाताया। इस मौके पर बलजीत जंवाल, जगन्न नाथ, नीलम, मदन पटियाल, कृष्ण चंद, विक्रम ठाकुर, अशोक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें