हमीरपुर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र हमीरपुर में स्कूल ऑफ लॉ के कुछ प्रोग्राम शुरू करने के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके लिए परामर्शदाताओं की उपलब्धता के बारे उनका बायोडाटा इकट्ठा किया जा रहा है। जैसे ही परामर्शदाता उपलब्ध हो जाएंगे, उसके बाद शीघ्र ही विधि विद्या पीठ (स्कूल ऑफ लॉ) के अंतर्गत कार्यक्रमों के संचालन के लिए क्षेत्रीय कार्यालय शिमला को आवेदन किया जाएगा। कार्यालय से स्वीकृति के बाद विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। वहीं इग्नू सेंटर में एलएलबी की कक्षाएं नहीं चलेंगी बल्कि स्कूल ऑफ लॉ के अंतर्गत एलएलबी संबंधी विभिन्न डिप्लोमा करवाए जाएंगे।