फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या से आतिशबाजी पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के परिसर में नववर्ष 2018 की पूर्व संध्या पर बाबा के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने का अनुमान है। इसके चलते जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण परिसर के अतिरिक्त अपर तथा लोअर बाजार में 31 दिसंबर प्रात: 10 बजे से पहली जनवरी, 2018 सायं 5 बजे तक पटाखे तथा आतिशबाजी चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपमंडल दंडाधिकारी बड़सर धनवीर ठाकुर ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें