फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलेठ पुल का निर्माण कार्य जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा से पांच किलोमीटर की दूरी पर भलेठ में बन रहे पुल का निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है। वर्ष 2018 में इस पुल की सुविधा वाहन चालकों और लोगों को मिल जाएगी। हमीरपुर-सुजानपुर सड़क पर यह पुल करीब दस करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। वर्तमान समय में भलेठ में स्थित पुल अंग्रेजों के जमाने का है। पुल की हालत जर्जर हो गई है। पुल के तंग होने व जर्जर होने के कारण पुल से एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता है। अब जल्द ही लोगों को नए पुल की सुविधा मिल जाएगी। नए पुल की आधारशिला 17 जनवरी 2015 को मुख्यमंत्री वीरभद्र ने रखी थी। नया पुल 12 मीटर चौड़ा फुटपाथ सहित व डबल लेन होगा। पुल की लंबाई 95 मीटर होगी तथा धरातल से ऊंचाई 524 मीटर रहेगी। उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय सोनी का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य जोरों पर है। दस करोड़ से बनने वाला यह पुल जल्द ही तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें