हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की ओर से मंगलवार को पंचायत सचिव कम कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए पूर्व सैनिकों का टाइपिंग टेस्ट लिया गया। टाइपिंग टेस्ट का आयोजन बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने अपनी टाइपिंग दक्षता का प्रदर्शन किया। परीक्षा में 50 उम्मीदवारों ने भाग लिया। उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि जल्द ही इनका पैनल तैयार किया जाएगा तथा उसके बाद नियुक्तियां होंगी। संवाद