फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आग में झुलसने से 45 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मझियार पंचायत के गजरेड़ा गांव की 45 वर्षीय महिला की आग की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय कल्पना देवी, पुत्री रूप सिंह के तौर पर हुई है। कल्पना खाना गर्म करने के लिए आग जला रही थी। वह बीमार रहने के कारण अपने मायके में ही रहती थीं और उसका उपचार हमीरपुर अस्पताल में चल रहा था। उसकी माता आज कल बीमार है और चंडीगढ़ के एक अस्पताल में दाखिल है। कल्पना का भाई भी अपनी माता के साथ रह रहा है।
विज्ञापन


जबकि घर पर कल्पना और उसकी भाभी थी। शुक्रवार सुबह कल्पना की भाभी अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पड़ोस की एक महिला को घर आकर कल्पना को भोजन करवाने का आग्रह करके गई थीं। परंतु संबंधित महिला के घर पहुंचने से पहले ही कल्पना अखबार की सहायता से आग जलाने का प्रयास करने लगी और उसके कपड़ों में आग लग गई। इसके बाद वह शोर मचाते हुए बचाव के लिए बाहर की ओर भागी। आसपास के लोगों ने जब शोर सुना तो मौके पर पहुंचकर कल्पना के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और तुरंत नादौन अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर भेजा गया। परंतु गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरान कल्पना की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल ने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें