फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 44 नए उद्योग स्थापित, 147 को जल्द मिलेगी स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अहम भूमिका निभा रही है। जिले मेंं वित्त वर्ष 2023-2024 में 173 नए उद्योग प्रायोजित हैं। इनमें से 44 उद्योगों को स्थापित किया जा चुका है। इसके अलावा 62 आवेदकों के आवेदनों को दस्तावेज या किन्हीं कारणों से उद्योग न स्थापित किए जाने के कारण रद्द किया गया है। दिसंबर में 18 नए उद्योगों को स्थापित किया गया है। इससे पहले 26 उद्योगों को स्थापित किए जाने की स्वीकृति उद्योग विभाग ने युवाओं को प्रदान की थी। ये सभी उद्योग अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक के ही हैं। विभाग की ओर से इस वित्त वर्ष के दौरान 120 उद्योगों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



उद्योग विभाग ने बमसन विकास खंड में एक, भोरंज में 6, बिझड़ी में 8, हमीरपुर में 12, नादौन में 15 और सुजानपुर में दो उद्योगों को स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इन उद्योगों में फर्नीचर निर्माण, दवाइयों के क्लीनिक, स्माल गुड्स कैरियर, ट्रेडिंग, टेड्रिंग शॉप, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, हार्डवेयर की दुकान, ईको टूूरिज्म, ब्यूटी पार्लर, कपड़ों की दुकान, हार्डवेयर की ट्रेडिंग शॉप और ट्रेडिंग शॉप गारमेंट्स शामिल हैं। इन सभी उद्योगों को स्थापित करने के लिए बैंकों ने सस्ती दरों पर ऋण मुहैया करवाए हैं। इन उद्योगों के लिए 18 से 45 वर्ष तक का कोई भी पुरुष और 18 से 50 वर्ष तक की कोई भी महिला आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत एक करोड़ तक की इकाइयों को स्थापित किया जा सकता है। इसमें प्लांट मशीनरी एवं उपकरण और टेक्निकल सिविल वर्क्स पर 60 लाख तक के निवेश पर महिला एवं दिव्यांग उद्यमियों के लिए 35 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए तीस प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 25 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। विनिर्माण एवं चिह्नित सेवा क्षेत्र में प्लांट मशीनरी एवं उपकरण और टेक्निकल सिविल वर्क के लिए 5 प्रतिशत की दर से तीन वर्ष तक अधिकतम साठ लाख तक के टर्म लोन और वर्क कैपिटल पर ब्याज पर अनुदान प्रदान किया जाता है।

बाक्स

जिला उद्योग के उप निदेशक एवं महाप्रबंधक संदीप शर्मा ने बताया कि जिले में 44 उद्योगों को वित्त वर्ष 2023-2024 में स्थापित किया गया है। इससे कई युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। 147 अतिरिक्त उद्योगों को जल्द स्वीकृति मिलेगी। विभाग की ओर से 120 उद्यमों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। 44 उद्योगों को स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें