फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 42 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में 42 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि चंबोह और खग्गल में 4-4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वार्ड नंबर-8 हमीरपुर, करोट क्षेत्र के गांव बारियें, हिमुडा कॉलोनी और आलमपुर में 3-3 लोग, भकरेड़ी, बस्सी, डुग्घा, चौकी जमवालां, घनाल, विकासनगर और वार्ड नंबर-9 सुजानपुर में 2-2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा टिक्कर खातरियां, हयोड़, बणी, हीरानगर, दोसड़का, वार्ड नंबर-8 सुजानपुर, झुलनी और वार्ड नंबर-3 सुजानपुर में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें