फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आस्था के आगे 42 डिग्री तापमान बेअसर, 50000 भक्त पहुंचे बाबा के दरबार

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक पैदल और दंडवत होकर पहुंचे बाबा के भक्त
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 24 घंटे खुला रखा मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। भक्तों की आस्था के आगे भीषण गर्मी बेअसर नजर आ रही है। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद बाबा बालक नाथ की नगरी दियो़टसिद्ध में श्रद्धालु पैदल ही यात्रा कर पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को भक्त टोलियों में शाहतलाई से पैदल चलते हुए बाबा की नगरी पहुंचे। कुछ भक्तगण दंडवत होकर भी पहुंचे। दो दिन में 50,000 के करीब श्रद्धालुओं ने पौणाहारी की पवित्र गुफा के दर्शन किए। न्यास प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रविवार और शनिवार रात्रि को मंदिर 24 घंटे खुला रखा। यातायात को सुचारु रूप से चलाने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर परिसर में निजी सुरक्षा कर्मचारी भी मंदिर न्यास की ओर से तैनात किए गए हैं जो भीषण गर्मी में भीड़ को संभाल रहे हैं। गर्मी में बाबा बालक नाथ हेल्प क्लब की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे मीठे जल का प्रबंध भी किया गया। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के मुताबिक यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें