सुजानपुर (हमीरपुर)। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध करवाया गया छोटा गैस सिलिंडर सुजानपुर गैस एजेंसी में उपलब्ध हो गया है। जिसे बिना किसी भी तरह के दस्तावेज दिए प्राप्त किया जा सकता है। इस छोटे गैस सिलेंडर को पूरे भारत में कहीं भी भरवाया जा सकता है या खाली गैस सिलेंडर देकर नया भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है। 5 किलो गैस वाला यह छोटा सिलेंडर 372 रुपये में भरवाया जा सकता है। शुरुआती दौर में इसे खरीदने के लिए 1500 रुपये के करीब खर्च करने होंगे। जिसमें विभाग की ओर से भरा हुआ सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। सिलिंडर खरीदते समय किसी भी तरह का कोई भी दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है और भरवाने के लिए भी कोई दस्तावेज जरूरी नहीं है। सुजानपुर गैस एजेंसी प्रभारी विशाल धीमान ने बताया कि छोटा गैस सिलेंडर खुले रूप से बिक्री के लिए सुजानपुर में उपलब्ध है, जिसे कोई भी ले सकता है।