रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई नादौन में जीएमपी टेक्निकल सोल्यूशन बद्दी की कंपनी विभिन्न पदों के लिए 24 अगस्त को साक्षात्कार लेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी स्थायी नौकरी देगी। साक्षात्कार में वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट आदि आईटीआई के छात्र भाग ले सकते हैं। चयनित छात्रों को कंपनी मासिक वेतन 8200 रुपये देगी। रणवीर ने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पेन कार्ड और फोटो सहित आईटीआई में 24 अगस्त को सुबह 9 बजे उपस्थित हों।