फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल मार्ग पर अवैध पार्किंग, एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. आरके मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर मार्ग पर निजी वाहनों की अवैध पार्किंग से एंबुलेंस समेत मरीजों को ले जाने वाले वाहन जाम में फंस रहे हैं। अस्पताल मार्ग वर्तमान में पार्किंग का अड्डा बनकर रह गया है। अस्पताल के बाहर सड़क पर दोनों तरफ बिना रोक टोक से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। सड़क की दोनों तरफ वाहन पार्क होने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई बार अस्पताल के बाहर जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। जाम लगने से कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है और मरीजों का मर्ज बढ़ जाता है। अस्पताल में तो कई बार एंबुलेंस खड़ी करने को भी जगह नहीं रहती है। बीमार व्यक्ति को कई बार एंबुलेंस से सड़क पर ही उतारना पड़ रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जाते हैं। फिर भी इन वाहन चालकों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। लोगों में सुनीता, राज कुमारी, सुमना, अनिल, ओम प्रकाश, सुभाष, नवीन आदि का कहना है सड़क के दोनों तरफ वाहनों के खड़े रहने के कारण चलना भी मुश्किल हो जाता है। अस्पताल के बाहर रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जाते हैं। सड़क के किनारे वाहन पार्क करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि वाहन चालक अस्पताल के बाहर वाहन पार्क न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें