फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में खोला जाए मदर एंड चाइल्ड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में खोला जाए मदर एंड चाइल्ड अस्पताल
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर को सौगात देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और आसपास के जिलों के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि जिले में छह माह पहले स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई थीं। जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो लोगों की सबसे ज्यादा शिकायतें स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ही मिलती थीं, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। केंद्र से जो योजनाएं आती थीं, उनमें पूर्व कांग्रेस सरकार अड़ंगा डालने का कार्य करती थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से हमीरपुर में मदर चाइल्ड अस्पताल खोलने, बीएससी नर्सिंग का ट्रेेनिंग सेंटर और एमआयू सेंटर खोलने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बस अड्डा हमीरपुर का निर्माण करवाने और जिले में एक इंडोर स्टेडियम बनाने की भी मांग उठाई। उन्होंने उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक की मांगों पर शीघ्र विचार कर पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें