हमीरपुर। औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में चल रही खेल प्रतियोगिता में वीरवार को बैडमिंटन मुकाबले में भाग सिंह और गिरीश विजयी रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में सुभाष ने गोल्ड, राहुल ने सिल्वर और रोहित ने ब्रांउज मेडल जीता। लड़कियों की दो सौ मीटर दौड़ में संध्या ने गोल्ड, कृतिका ने सिल्वर और शिवानी ने कांस्य पदक जीता। तीन हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में राहुल ने गोल्ड, अमनप्रीत ने सिल्वर और मितुल ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों की एक सौ मीटर दौड़ में संध्या ने गोल्ड, शिवानी ने सिल्वर और कृतिका ने कांस्य एवं लड़कों में सुभाष ने गोल्ड, अभिषेक ने सिल्वर और आकाश ने कांस्य पदक जीता। फुटबाल के पुरुष वर्ग में फॉरेस्ट्री के छात्र ओवरआल विजेता रहे। वॉलीबाल में हार्टिकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र विजेता रहे। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कबड्डी के लड़कियों के मुकाबले में हार्टिकल्चर प्रथम वर्ष की छात्राएं विजयी रहीं।