नगर निगम प्रशासन पूरी तरह रहा नाकाम, सांड़ों से हलाकान रही फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय अस्पताल परिसर में घूम रहे सांडों के आपस में भिड़ने के कारण मची भागदौड़ में तीन बच्चे गिर कर घायल हो गए। हालांकि, बच्चों को मामूली ही चोटें आई हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि अगर लावारिस पशुओं के आतंक से निजात न दिलाई गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। शुक्रवार को मची भागदौड़ के बीच सांडों की लड़ाई में फंसे बच्चों को बचाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। इसी बीच अस्पताल परिसर से रमन मनकोटिया ने हिम्मत करके सांडों के युद्ध के बीच फंसे बच्चों को बचाने की हिम्मत की। उन्हें देख अन्य लोग भी आए और बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। बच्चों को अस्पताल में उपचार देकर घर भेज दिया गया। इस संबंध में नगर पंचायत सचिव पीसी बत्रा का कहना है कि लावारिस पशुओं से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।