फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में वायुसेना में भर्ती की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में वायुसेना में भर्ती की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन

हमीरपुर। भारतीय वायु सेना में सैनिकों की भर्ती एवं चयन संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए विंग कमांडर गुरज्योत सिंह अरोड़ा और जेडब्ल्यूओ जे. चक्रवर्ती वायु सैनिक चयन केंद्र अंबाला कैंट 4 अप्रैल को प्रात: 9 बजे बाल स्कूल हमीरपुर पहुंचेंगे। 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की दसवीं से 12वीं कक्षाओं के छात्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के सभी सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने स्कूलों के दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उपरोक्त पाठशालाओं में समय पर ले जाकर वायु सैनिकों की भर्ती एवं चयन संबंधी जानकारी प्रदान करवाएं।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें