हमीरपुर में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता बीस से
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान में प्रगति युवा क्लब चमनेड़ की ओर से नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक संतोष अत्री ने कहा कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता में कोई भी टीम 1100 रुपये देकर एंट्री करवा सकती है। प्रतियोगिता के मैच टेनिस बाल से होंगे। विजेता टीम को 21 हजार, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं से एंट्री और अन्य जानकारी के लिए 7833975518 पर संपर्क करने की अपील की है।