हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय ऊना में चार से छह दिसंबर तक हुई अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज की महिला वर्ग की टीम उपविजेता रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की आठ टीमों ने भाग लिया। हमीरपुर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में हमीरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता ट्रॉफी हासिल की है। कॉलेज की टीम में अल्का, बंतो, काजल, अंजलि, बेबी, दीक्षा, शिवानी, किरण, अरुण कुमारी, दीक्षा और आरती देवी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को उपविजेता बनाया है। वीरवार को टीम का महाविद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य एसएच जंवाल ने विजेता खिलाड़ियों, टीम मैनेजर प्रो. सीमा कुमारी व कोच खूब सिंह पंधवाल को सम्मानित किया व उन्हें बधाई दी।