फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर शहर में शाम के समय लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर शहर में शाम के समय लगा जाम
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय में वीरवार शाम को जाम लगने से वाहन चालकों और सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस अड्डे से नादौन चौक तक शाम के करीब छह बजे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। लगभग 10 से 15 मिनट तक वाहनों के पहिये थम गए। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु किया। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर प्रतिदिन शाम के समय जाम की समस्या आती है, क्योंकि इस समय वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। शाम के समय लोग जिला मुख्यालय से अपने घरों को लौटते हैं, इस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। लोगों ने मांग की है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कारगर कदम उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें