फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रथम दिन 41,462 विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Tue, 01 Aug 2023 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 38 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुल गए है। जिलेभर के 750 स्कूलों में अवकाश के बाद पहले दिन 41,462 विद्यार्थी पहुंचे। वर्तमान में जिलेभर के स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा तक 42,562 दाखिल हैं। स्कूल खुलने पर प्रथम दिन 42,562 में से 41,462 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि, 1100 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी स्कूलों में पूर्व की भांति विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना सभा, मध्याह्न भोजन सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए गए गृह कार्य को चेक किया। वहीं, विद्यार्थियों ने एक दूसरे के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान की गई गतिविधियों को साझा किया। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल लगने से दो दिन पूर्व ही सभी स्कूलों में साफ सफाई करवा दी गई थी, ताकि स्कूल लगने पर विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सोमवार को जिलेभर के स्कूलों में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगीं। कुछेक विद्यार्थी निजी कारणों से स्कूल में नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें