हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मंगलवार को कोरोना के एक साथ 41 नए मामले सामने आए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल महल में दसवीं कक्षा का एक छात्र मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल में सैनिटाइजेशन करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट में 16 जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 225 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 2298 सैंपल लिए गए। जिनमें से 25 पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में तीन, स्वास्थ्य खंड बड़सर में चार, स्वास्थ्य खंड भोरंज में दस, स्वास्थ्य खंड नादौन में एक, स्वास्थ्य खंड गलोड़ में दो और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पांच सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।