फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में भरे जाएंगे मैनेजर के 4 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
8 नवंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब में होगा साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड अंब की ओर से मैनेज़र के चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 8 नवंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब में होगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में स्नातक के साथ अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सेल्स और मार्केटिंग में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष और वेतन प्रतिमाह 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नंबर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98170-36225 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें